झांसी: झांसी मेडिकल अग्निकांड: एक और मासूम ने तोड़ा दम, मृतक बच्चों की संख्या बढ़कर हुई 18
Jhansi, Jhansi | Nov 26, 2024 झांसी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू वार्ड में हुए अग्निकांड में एक और बच्चे की मौत हो गई है। इस मौत के बाद नवजातों की मौत की संख्या 18 पहुंच गई है। वहीं मेडिकल प्रबंधन का कहना है कि जिस बच्चे की मौत हुई है, वह पहले से ही बीमार था।