फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर एवं खेसर थाने पर आयोजित जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निष्पादन
फुल्लीडुमर व खेसर थाने पर भूमि विवाद निपटारे के लिए अलग-अलग समय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। फुल्लीडुमर थाने पर थानाध्यक्ष बबलू कुमार एवं राजस्व कर्मचारी अमित कुमार ने जनता दरबार में आए बटवारा से संबंधित गोरगामा एवं धावावरण गांव के दो मामले का निष्पादन किया। जबकि खेसर थाने पर थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने राजस्व कर्मचारी के साथ एक मामले का निष्पादन किया