पिपरई: पिपरई पुलिस ने मूडरा बहादरा से एक युवक को अवैध शराब के साथ पकड़ा, मामला दर्ज
पिपरई पुलिस को शनिवार को रात लगभग 9 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि पिपरई थाना क्षेत्र के मूडरा बहादरा में कोई शराब के लाल मशाला क्वार्टर लेकर जा रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से मूडरा बहादरा निवासी सुमित लोधी उम्र 25 वर्ष को शराब के लाल मशाला क्वार्टर के साथ मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।