डुमरांव: पूर्व विधायक ने कहा: बाईपास का टेंडर मैंने कराया, मेरा नाम लेने में शर्म आती है क्या?
Dumraon, Buxar | Jun 2, 2026 डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने डुमरांव की जर्जर सड़कों को लेकर बड़ा हमला बोला है। पूर्व विधायक ने मंगलवार की सुबह 11 बजे प्रेस वार्ता की। उन्होंने स्थानीय विधायक पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैने 189 करोड़ रुपए के सड़को की स्वीकृति दिलाई। एक साल बीतने के बाद भी उन सड़कों का निर्माण नहीं हो सका।