खरगोन। जिला अस्पताल में आयोजित मॉक ड्रिल में स्वास्थ्यकर्मियों को आगजनी की स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। फायर फाइटर के सायरन के साथ शुरू हुए अभ्यास में कर्मचारियों ने आग बुझाने के उपकरणों का प्रायोगिक उपयोग सीखा। नगर पालिका फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।