गुन्नौर: कस्बा बबराला में साप्ताहिक बाजार में बेहोश मिले बुजुर्ग, अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
बबराला थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक बुजुर्ग बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला। बाजार में मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।