बालोद: सुशासन तिहार, जनगणना और तांदुला नदी पुनरुद्धार पर कलेक्टर ने की प्रेस वार्ता
Balod, Balod | Apr 28, 2026 कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रेस वार्ता लेकर सुशासन तिहार 2026, जनगणना 2027 एवं तांदुला नदी के पुनरुद्धार के लिए जल संसाधन विभाग और आईआईटी भिलाई के बीच हुए एमओयू की जानकारी दी। साथ ही दल्लीराजहरा के बीएसपी विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र से प्रयास आवासीय विद्यालय संचालन की बात कही।