कैराना: कांधला पुलिस ने नई बस्ती निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया, धारदार हथियार बरामद
Kairana, Shamli | Jul 31, 2026 कांधला थाने पर तैनात उप निरीक्षक अमरदीप पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से अवैध धारदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहरुख बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।