महमूदाबाद: बीती रात टेरवा मनिकापुर में चोरी की बड़ी वारदात, लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार हुए शातिर
भगौतीपुर चौकी क्षेत्र के टेरवा मनिकापुर गांव में चोरों ने खिड़की तोड़कर एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सोने-चांदी के जेवरात और करीब एक लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।