ठाकुरद्वारा: डीलारी गांव चटकाली में बाढ़ में बह गया सिपाही, रात में गश्त पर निकला था; मछली का जाल पैर में फंसा, हटाते समय गिर गया
बाढ़ग्रस्त एरिया में गश्त पर निकला सिपाही रामगंगा की बाढ़ में बह गया। तेज बहाव होने की वजह से सिपाही का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। सिपाही को रेस्क्यू करने के लिए SDRF की कई टीमों को लगाया गया है। स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। घटना का पता चलते ही SSP सतपाल अंतिल समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।