पांडू: नीलगायों के आतंक से पाण्डु के किसान परेशान, खेतों में खड़ी फसलें हो रहीं बर्बाद दिन-रात पहरेदारी करने को मजबूर अन्नदाता
Pandu, Palamu | Nov 13, 2026 पाण्डु प्रखंड के विभिन्न गांवों में नीलगायों के बढ़ते आतंक ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लगी धान, मक्का समेत अन्य फसलों को नीलगायों के झुंड लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। फसलों को बर्बाद होने से बचाने के लिए किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं।