सक्ती पुलिस अलर्ट मोड पर
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने पुलिस लाइन सक्ती में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया और कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए बलवा ड्रिल (Riot Control Drill) का अभ्यास कराया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की वर्दी, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और पुलिस उपकरणों की जांच की गई। इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, सतर्कता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
🚔 मजबूत कानून व्यवस्था और बेहतर पुलिसिंग के लिए सक्ती पुलिस का लगातार अभ्यास जारी।
#SaktiPolice #PraffulThakur #PoliceParade #RiotDrill #LawAndOrder #BreakingNews #ChhattisgarhPolice #CGVoiceNews📲 खबरों एवं विज्ञापन के लिए WhatsApp करें: 8770636392, 8435380276
🎤 CG VOICE NEWS
✍️ मनीष कुमार चंद्रा | छत्तीसगढ़