इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज अस्पताल परिसर में अवैध पार्किंग पर जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और 9 निजी वाहनों के काटे गए चालान
अलीगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को 2 बजे जिला प्रशासन ने अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जिलाधिकारी श्री नवीन के निर्देश पर वरीय उपसमाहर्ता सावन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान अस्पताल परिसर में खड़े 9 निजी वाहनों और एक जेसीबी पर कुल 1 लाख 5 हजार रुपये का चालान काटा गया।