मखदुमपुर: काला नौर गांव से हत्या के प्रयास के दो आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
जहानाबाद के टेहटा थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में फरार चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्या के प्रयास के आरोप में फरार चल रहे कलानोर गांव निवासी कारू कुमार एवं सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया है।