बेतिया: पश्चिम चंपारण में ऐतिहासिक रही आम हड़ताल, पूरी तरह ठप रहा जनजीवन
आज 9 जुलाई बुधवार सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों, संयुक्त किसान मोर्चा और इंडिया गठबंधन के आह्वान पर बुधवार को पश्चिम चंपारण जिले में आम हड़ताल पूरी तरह सफल रही। हड़ताल का व्यापक असर जिले के शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक देखा गया। बाजार बंद रहे, सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह ठप रहा।