बेतिया: बेतिया में एबीवीपी का 77वां स्थापना दिवस और सहित पार्क में दीपोत्सव का आयोजन
बेतिया नगर के सहित पार्क में आज 8 जुलाई मंगलवार शाम करीब 7 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस खास मौके पर परिषद के पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन की गौरवशाली यात्रा को याद किया।