बेतिया: भारत बंद और बिहार बंद को लेकर बेतिया रेल पुलिस हाई अलर्ट पर, चप्पे-चप्पे पर नज़र
आज 9 जुलाई बुधवार को ट्रेड यूनियनों द्वारा घोषित भारत बंद और महागठबंधन की ओर से बिहार बंद के आह्वान को देखते हुए बेतिया में रेल पुलिस अलर्ट मोड में है। यह भारत सरकार एवं निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पूर्ण निरीक्षण व सत्यापन प्रक्रिया और केंद्र सरकार द्वारा पुराने 44 श्रम कानूनों को हटाकर 4 नए श्रम संहिताएं लागू किए जाने के विरोध में किया गया है।