करहल: करहल में बनी गौशाला का नगर पंचायत के अधिकारियों ने किया निरीक्षण, कमियां मिलने पर कर्मचारियों को लगाई फटकार
करहल नगर पंचायत में बनी गौशाला का नगर पंचायत के अधिकारियों ने पहुंचकर निरीक्षण किया है। वहीं निरीक्षण के दौरान गायों के रख रखाव और उनके खान-पान की व्यवस्था को भी चेक किया है। तो वहीं गौशाला में कमियां मिलने पर गौशाला के कर्मचारियों को नगर पंचायत के अधिकारियों के द्वारा फटकार लगाई गई है।