फुलवारी: फुलवारी शरीफ में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से एक महिला की जलकर मौत, तीन बच्चियां घायल
फुलवारी शरीफ स्थित ईसापुर इलाके में बुधवार दोपहर खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई और तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 45 वर्षीय रेहाना खातून की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि तीन बच्चियां घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका को बचाने की कोशिश में उनके पति मो. मन्नान का हाथ भी झुलस गया। सूचना मिलने पर दमकल