मिश्रिख: कटरा में मामूली बात पर हुए विवाद में दबंगों ने जमकर मारपीट की, चार लोग हुए घायल
जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के कटरा गांव में मामूली बात पर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई मारपीट के दौरान दबंग की पिटाई से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था जहां से गंभीर अवस्था के चलते एक महिला को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया है।