नवाबगंज: बाराबंकी में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा, भगवान राम का आशीर्वाद सपा के साथ, भाजपा पर चलेगा राम का डंडा और हनुमान का गदा
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने बाराबंकी स्थित अपने आवास पर सोमवार करीब 2 बजे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की राजनीतिक सक्रियता, पीडीए की राजनीति, इंडिया गठबंधन और राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर बयान दिए।