झारखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने बुधवार को 201 डीएसपी का एक साथ तबादला कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार कई अहम पदों पर नये अधिकारियांे की तैनाती की गयी है। पलामू के मेदिनीनगर, लेस्लीगंज, विश्रामपुर एवं छतरपुर में नये एसडीपीओ की तैनाती हुई है।