आंवला: आंवला के दलीपुर में रैली और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया
Aonla, Bareilly | Apr 26, 2026 आंवला तहसील के दलीपुर गांव में रविवार को सुबह दस बजे विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। जिला स्वास्थ्य समिति ने पीएसआई इंडिया और गोदरेज के सहयोग से चल रहे एंबेड प्रोजेक्ट के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बच्चों ने जागरूकता रैली और पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया।