मंझनपुर: दलित छात्रा कांड पर कांग्रेस ने किया प्रहार, मंझनपुर में भाजपा सरकार को बताया संवेदनहीन और भ्रष्टाचार में डूबी
मंझनपुर मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में शुक्रवार दोपहर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। महोबा की दलित छात्रा के साथ हुई हैवानियत की घटना को लेकर उन्होंने सरकार को संवेदनहीन बताते हुए कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय सरकार विपक्ष की आवाज दबाने में जुटी है।