कुरावली: कुरावली क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जुनेसा में छात्र दीपांशु को किया गया सम्मानित
सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय जुनेसा में कक्षा 8 के छात्र दीपांशु को पिछले शैक्षणिक सत्र मे कक्षा 7 मे 220 दिनों तक 100% उपस्थिति दर्ज करने पर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के अध्यापक विमलेश कुमार ने छात्र को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल भेंट की।विद्यालय परिवार ने दीपांशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसकी मेहनत और लगन की सराहना की।