नौगावां सादात: दिल्ली के अस्पताल में नौगांवा निवासी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, मयके वालों ने हत्या का आरोप लगाया
दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार रात 25 वर्षीय विवाहिता फिरदौस की मौत हो गई। शनिवार सुबह आनन-फानन में ससुराल के लोग मृतका के शव को सुपुर्देखाक करने की तैयारी में जुटे थे। उसी दौरान पहुंचे मायके के लोगों ने बेटी की जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल।