महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की पूर्व तैयारियों को लेकर महावीर जैन मंडल की बैठक आयोजित हुई। नवकार मंत्र से प्रारंभ बैठक में महोत्सव के कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई तथा विभिन्न समितियों के संयोजकों की घोषणा की गई। 27 फरवरी से कैरियर गाइडेंस सेमिनार के साथ कार्यक्रम शुरू होगा।