सिकंदरा: सलेमपुर सीएचसी में फायर ब्रिगेड टीम ने कराया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आग बुझाने का दिया डेमो
राजपुर थाना क्षेत्र स्थित सलेमपुर सीएचसी में मंगलवार को करीब 11 बजे अग्निशमन विभाग की टीम ने अग्नि सुरक्षा को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित अस्पताल स्टाफ को मॉक ड्रिल कराकर आग लगने की स्थिति में बचाव और सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन प्रभारी अधिकारी मुकेश कुमार ने कर्मचारियों को आग लगने और आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम