वैशाली: अनियंत्रित कार अभिषेक पुष्करनी रोड़ पर एक घर में घुसी, दो बच्चे हुए घायल ।
थाना क्षेत्र के वैशाली अभिषेक पुष्करनी रोड मे बिनटोली के समीप एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर एक घर मे घुस गया । जिससे दरवाजे पर बैठे दो बच्चे घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज निवासी मुन्ना शर्मा अपने परिवार के साथ वैशाली घूमने आए थे ।