नावाडीह: डुमरी विधायक जयराम महतो ने छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की
Nawadih, Bokaro | Aug 11, 2026 डुमरी विधायक जयराम महतो ने छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज का घोर शब्दों में निंदा किया डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि झारखंड विधानसभा का घेराव कर रहें छात्रों पर पुलिस का डंडा शासन की विफलता है। विधायक ने इसकी घोर शब्दों में निंदा किया है। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज अंग्रेज़ी हुकूमत के दौर के अत्याचारों की याद दिलाता है