पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आलमगंज थाना क्षेत्र में 18 मार्च को बजरंग पुरी के समीप फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में एक अभियुक्त को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब इस मामले में एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। रविवार दोपहर 3:41 पर मामले की जानकारी पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने दी है।