बसेड़ी: मंत्री प्रेम सिंह बाजौर का बसेड़ी दौरा, समस्याएं सुनीं, जनसुनवाई व रथ यात्रा कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़
बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र के जारगा एवं बसेड़ी में गुरुवार को राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प्रेम सिंह बाजौर के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिनभर चले कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत जारगा एवं कटेलपुरा में स्वागत समारोह से हुई,