पोलायकलां: पोलायकला मंडी में प्याज-लहसुन के भाव में तेजी, प्याज ₹1710 और लहसुन ₹14000 प्रति क्विंटल तक बिका
कृषि उपज मंडी पोलायकला में मंगलवार को प्याज और लहसुन के भाव में तेजी देखने को मिली। मंडी प्रभारी द्वारा दोपहर 3 बजे जारी जानकारी के अनुसार प्याज की आवक 16 हजार कट्टे तथा लहसुन की आवक 3 हजार कट्टे रही। अच्छी गुणवत्ता वाले माल को बेहतर भाव मिलने से किसानों में उत्साह देखा गया। मंडी में नई प्याज का एक्स्ट्रा सुपर माल 1600 से 1710 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका।