बीरपुर: नौला पिकेट प्रभारी का महिला से दुर्व्यवहार व युवक से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला पुलिस पिकेट प्रभारी अखिलेश कुमार का एक कथित वीडियो रविवार को शाम शाम करीब चार बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पिकेट प्रभारी पर भूमि विवाद की कार्रवाई के दौरान एक महिला के साथ दुर्व्यवहार, उसके पति के साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा धमकी देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामला गारा गांव का बताया जा रहा है।