नवाबगंज: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर तनुज पुनिया का बड़ा हमला, बोले- 'भगवान तक के साथ धोखाधड़ी हो रही', सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है और देश में अब इंसानों के बाद भगवान के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी हो रही है।