रुदौली: रुदौली डाक बंगले पर विधायक की मौजूदगी में राजा रुद्रमल भर पासी की जयंती मनाई गई, कई अतिथि रहे उपस्थित
खबर रुदौली डाक बंगले की है, जहां बुधवार को दोपहर में राजा रुद्रमलभर पासी की जयंती धूमधाम से मनाई गई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव मौजूद रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मां कामाख्या धाम चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला ने किया, रुदौली नगर की स्थापना करने वाले राजा रुद्रमल भर पासी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, देर तक कार्यक्रम चला।