रुदौली: तालगांव में विराट कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि इंद्रेश कौशिक महाराज और विशिष्ट अतिथि संतोष मिश्रा पहुंचे
खबर रुदौली तहसील के तालगांव की है, जहां पर नवांकुर अंजलि साहित्यक आस्था परिवार के तत्वावधान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में मां कामाख्या धाम के इंद्रेश कौशिक महाराज और विशिष्ट अतिथि संतोष मिश्रा रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ कथा व्यास मुरलीधर पांडेय जी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।