रॉबर्ट्सगंज: जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 10 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा
सोनभद्र के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 10 जुलाई, शुक्रवार को सुबह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड, जिला अस्पताल के सामने, लोढ़ी रॉबर्ट्सगंज में लगेगा,यह जानकारी डीएम ने बुधवार दोपहर 3 बजे दियारोजगार मेले में करीब आठ निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेगी।