बिलग्राम: हरैया निवासी रामश्री व नाबालिग बच्ची को जिंदा जलाने वाला जेठ परमेश्वर गिरफ्तार,18 माह बाद मल्लावां पुलिस कर सकी गिरफ्तार
Bilgram, Hardoi | Sep 10, 2024 मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव की रहने वाली रामश्री और उसकी नाबालिक बच्ची को 20 मार्च 2023 को डीजल छिड़ककर जिंदा जला देने के आरोपी उसके जेठ परमेश्वर को मल्लावां पुलिस ने गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है। दरअसल 20 मार्च 2023 को परमेश्वर ने दोनों के ऊपर सोते समय डीजल छिड़कर आग लगा दी थी। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी।