जगदलपुर: बस्तर ओलंपिक 2025 को लेकर कलेक्टर हरीश एस ने दी जानकारी, कल समापन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल
आज से बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नगर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम और खेल परिसर में किया गया। बस्तर कलेक्टर हरीश एस ने बताया कि इस वर्ष 1823 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।