जगदलपुर: गीदम रोड पर हाइवे इन ढाबा के सामने भीषण सड़क हादसा, दो एमबीबीएस स्टूडेंट की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार
जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में वर्ष 2021 बैच में पढ़ने वाले 2 एमबीबीएस छात्रों को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया, इस हादसे में युवक की जहाँ मौके पर ही मौत हो गई, वही छात्रा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, घटना की जानकारी लगते ही सीनियर डॉक्टरों से लेकर सहपाठियों का अस्पताल आना शुरू हो गया।