जगदलपुर: बस्तर सांसद महेश कश्यप ने इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में बस्तर ओलंपिक के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया
बस्तर ओलम्पिक 2025 के तहत बस्तर जिला का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा और पंडरीपानी (हॉकी) में किया जा रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार शाम 5 बजे इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में सांसद महेश कश्यप की आतिथ्य में किया गया।