महमूदाबाद: बहरौली में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम बहरौली में महेंद्र कुमार (पुत्र जयकरन सिंह वर्मा) का शव बाग में पेड़ से लटका मिला। वह शुक्रवार शाम घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है, पुलिस जांच में जुटी है।