सीतापुर: महमूदाबाद इलाके में चलती ट्रेन से अचानक गिरने से बिहार निवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जनपद के महमूदाबाद इलाके में चलती हुई ट्रेन से अचानक नीचे गिर जाने से बिहार राज्य निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घायल को महमूदाबाद स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था। जहां से गंभीर अवस्था के चलते घायल को जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया है।