सीतापुर: नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, एडिशनल एसपी सहित सीओ सिटी रहे मौजूद
जनपद के नगर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल के साथ एडिशनल एसपी और सीओ सिटी के द्वारा पैदल मार्च निकाला गया है। जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था का पालन करने के लिए पुलिस के द्वारा पैदल मार्च निकाला गया, बताया जा रहा है, पुलिस बल के द्वारा लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।