सीतापुर: जिलाधिकारी कार्यालय में कोटेदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर किया जमकर प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन
नगर क्षेत्र स्थित जिला अधिकारी कार्यालय में बड़ी संख्या में कोटेदारों ने एकत्र होकर जमकर प्रदर्शन किया, बताया जा रहा है कोटेदारों की लगातार मांग है कि उनकी समस्याओं पर अधिकारियों के द्वारा कोई भी विचार नहीं किया जाता।जिसके चलते बड़ी संख्या में कोटेदार जिलाधिकारी कार्यालय में एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे और अपनी मांगों को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया है।