बिंदकी: ऊदूपुर गांव में ट्रांसफार्मर से तार जोड़ने के विवाद में हुई मारपीट, 4 लोग घायल, पुलिस ने शुरू की मेडिकल जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के ऊदूपुर गांव में ट्रांसफार्मर में तार जोड़ने की विवाद में शनिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक ही पक्ष के उमा देवी, पूनम देवी, मन्नू गुप्ता तथा अनुज कुमार घायल हो गए। पुलिस ने मन्नू गुप्ता की तहरीर पर अर्जुन, निर्भय, अभय व समरजीत के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।