वार्ड 49 में कांग्रेस टिकट को लेकर दिनभर बवाल, जिला अध्यक्ष राखी गौतम का फूंका पुतला
टिकट वितरण से नाराज कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, प्रत्याशी चयन पर उठाए सवाल; विरोध की राजनीति से कांग्रेस में बढ़ी टेंशन
कोटा। निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस के अंदर विरोध खुलकर सामने आ गया है। वार्ड 49 में कांग्रेस के टिकट को लेकर सोमवार को दिनभर बवाल की स्थिति बनी रही। टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दावेदारों ने प्रदर्शन करते हुए पार्टी जिला अध्यक्ष राखी गौतम का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की
Ladpura, Kota | Aug 31, 2026