खरसिया: रायगढ़ पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार': अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 टन पॉयलट गोली से भरा ट्रेलर किया गया जब्त
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चक्रधरनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 टन पॉयलट गोली (कच्चा आयरन) से भरा ट्रेलर जब्त किया है। वाहन चालक और मालिक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने लगभग 13 लाख रुपये मूल्य का माल और ट्रेलर जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।