सवायजपुर: सीएफओ ने सवायजपुर फायर स्टेशन का किया निरीक्षण, अलर्ट रहने का दिया निर्देश
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने सवायजपुर स्थित अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण किया। आगजनी की हो रही घटनाओं, आगामी त्योहारों एवं लोकसभा के चुनाव को देखते हुए हर समय अलर्ट रहने को कहा। बीते एक सप्ताह में सवायजपुर तहसील क्षेत्र में कई आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें भारी नुकसान हुआ। इसको देखते हुए सीएफओ ने फायर स्टेशन का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।